पंजाब : 21 सितंबर तक नहीं मानी गई मांगे तो डीसी दफ्तर यूनियन ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

By: Ankur Tue, 14 Sept 2021 10:09:36

पंजाब : 21 सितंबर तक नहीं मानी गई मांगे तो डीसी दफ्तर यूनियन ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब ने सरकार को चेतावनी देते हुए जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की हैं अन्यथा दोबार हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। जिला स्तर पर कर्मचारियों की कमी, लंबे समय से पदोन्नति न होना और पे कमीशन की रिपोर्ट जैसी मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब की सभी जिला प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई है, जिसमें फैसला किया गया कि सरकार ने अगर 21 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 22 व 23 सितंबर को पूरे राज्य में कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।

24 सितंबर को सभी मुलाजिम सामूहिक तौर पर छुट्टी लेकर मोहाली में होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली में हिस्सा लेंगे। इसी रैली में अगले संघर्ष की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस रैली के बाद चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने का फैसला लिया जा सकता है। मुलाजिमों की इस हड़ताल से डीसी दफ्तर सहित एसडीएम दफ्तर का कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाएगा।

जिला प्रधान विक्की जुनेजा ने बताया कि आठ सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार के साथ उनकी बैठक हुई थी। इसमें उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना गया और न ही प्रोसेसिंग रिपोर्ट तैयार की गई। इससे कर्मचारियों में रोष है।

ये भी पढ़े :

# बिहार : नशे में धुत होकर बैंक मैनेजर अपनी ही बेटी को बनाता था हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

# तालिबान को लेकर ओवैसी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, दम है तो घोषित करें आतंकी संगठन

# त्योहारों के दौरान देशभर में ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे 6 आतंकी गिरफ्तार, सामने आया दाऊद कनेक्शन

# रायपुर में टल गया बड़ा हादसा, पक्षी टकराने से विमान के 179 यात्रियों की जान पर बन आई आफत

# कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई चीन की चिंता, सील कर दिया गया पुतियान शहर, यात्रा पर लगी रोक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com